छतरपुर : 2 दिन पूर्व गौरिहार थाना अंतर्गत हुई थी लूट की वारदात फरियादी ने ही रची थी साजिश
पुलिस ने 61 लाख रुपए की लूट का खुलासा किया, पुलिस ने लूट के संपूर्ण 61 लाख 17 हजार रुपए जप्त किए,
पीड़ित ने खुद रची थी लूट की साजिश, मुख्य आरोपी के नाम से थी हिताची ATM सर्विस की फ्रेंचाइजी,अपना 53 लाख रुपए का कर्जा चुकाने दिया था घटना को अंजाम,
सभी 4 आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी आपस में भाई,2 आरोपी सगे भाई अन्य 2 मौसी के लड़के।
स्वतंत्रता दिवस के दिन गौरीहार थानाक्षेत्र में हुई थी 61 लाख 17 हजार रुपए की लूट, एसपी अगम जैन ने आज पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फरियादी मनीष अहिरवार जो कि हिताची कंपनी एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक है उसकी रिपोर्ट पर गौरिहार थाना में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान और डीआईजी छतरपुर रेंज द्वारा घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण करते हुए मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे पूरे मामले में सागर आईजी हिमानी खन्ना द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था एसपी अगम जैन ने बताया कि फरियादी पर पहले से संदेह था और जब बारीकी से जांच की गई तो, फरियादी ने स्वयं साजिश रचना स्वीकार किया आरोपी ने अपना 53 लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया सभी 4 आरोपी आपस में भाई है जिनमें दो सगे भाई दो मौसी के लड़के हैं स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश करने में छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


