Home » देश-विदेश » किसानों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम पवई को सौंपा ज्ञापन

किसानों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम पवई को सौंपा ज्ञापन 

Facebook
X
WhatsApp

पवई मध्य प्रदेश : पवई नगर सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर हाथों में बैनर पोस्टर लिए यूरिया खाद की बोरी को पहने हुए सोमवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम एसडीएम पवई समीक्षा जैन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने लेख किया है कि किसान यूरिया खाद के लिए परेशान है,जबकि किसान को सबसे ज्यादा यूरिया की जरूरत है।धान का पंजीयन प्रति क्विंटल 22 से 23 है,जो उपज के अनुसार काफी कम है,उसे बढ़ाकर 32 से 35 क्विंटल किया जाए,साथ ही धान का जो समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल जिसकी चुनाव के समय देश के प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी,लेकिन मध्य प्रदेश में 2183 से बढ़कर केवल 2359 प्रति क्विंटल हुआ है। इसके अलावा बिजली कटौती,कम वोल्टेज,खराब ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर की वजह से बड़े बिजली बिल जैसी समस्याओं के निराकरण की मांग की । किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्दी पूरी नहीं होती तो वह आंदोलन करेंगे चक्का जाम करेंगे इसके लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें