Home » देश-विदेश » गुंडो बदमाशो नियमो कानून को ताक में रख,अवैध कट्टा रिवाल्वर के साथ विडिओ वायरल

गुंडो बदमाशो नियमो कानून को ताक में रख,अवैध कट्टा रिवाल्वर के साथ विडिओ वायरल

Facebook
X
WhatsApp

कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र भट्टा मोहल्ला में देर रात दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, और विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने हाथ में बंदूक लहराकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है… जिसमें कई लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच, एक युवक हथियार के साथ धमकाता दिखाई दे रहा था। रंगनाथ नगर थाने की पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर आरोपी रोशन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक कट्टा, एक पिस्टल और कारतूस भी जब्त किए गए हैं। कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ला में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें