कटनी : पुरैनी में स्थित जेपीवीडीएवी स्कूल एक बड़े साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया है, जिसमें स्कूल को ₹11.33 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। स्कूल द्वारा एक्सिस बैंक को भेजे गए बैंक खातों की ऑनलाइन डिटेल्स को हैक कर लिया गया, जिसके बाद इस राशि का भुगतान अज्ञात फर्जी खातों में कर दिया गया। स्कूल के प्राचार्य एस.के. सिन्हा ने इस धोखाधड़ी की शिकायत कुठला थाने में दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
ऐसे हुई धोखाधड़ी : स्कूल प्रबंधन को कुछ खातों में लाखों रुपये का भुगतान करना था, जिसके लिए उन्होंने एक एक्सेल शीट तैयार कर एक्सिस बैंक को भेजी। इस शीट में लाभार्थियों के बैंक खातों की जानकारी थी। इस एक्सेल शीट के साथ ही भुगतान के लिए चेक और हार्ड कॉपी भी बैंक को दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल द्वारा भेजी गई इस एक्सेल शीट को हैक कर लिया और उसमें लिखे गए बैंक खातों की जानकारी को बदल दिया। बैंक प्रबंधन ने, लापरवाही दिखाते हुए, हार्ड कॉपी या चेक में दी गई जानकारी से मिलान नहीं किया। उन्होंने हैक की गई एक्सेल शीट के आधार पर ही दिल्ली और अन्य शहरों के फर्जी खातों में ₹11,33,000 से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी।
पुलिस जांच में जुटी : जब स्कूल प्रबंधन को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो प्राचार्य एस.के. सिन्हा ने तुरंत कुठला थाने में शिकायत दर्ज कराई। संतोष कुमार डहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
एक्सिस बैंक प्रबंधक शैलेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि अज्ञात हैकर ने बैंक अकाउंट नंबर में फेरबदल की है जिसकी वजह से गलत खातों में पैसों का ट्रांजैक्शन हुआ है। फिजिकल एक्सेल शीट और मेल की एक्सेल शीट में मिलान न होने की वजह से त्रुटि हुई है हमने संबंधित खातों पर होल्ड लगवा दिया है और पूरे मामले की शिकायत आरबीआई से की है
बाइट.- प्रिंसिपल J.P.V. D.A.V. स्कूल) एस. के. सिन्हा


