मीडिया कर्मियों को भी कार्यालय के बाहर ताले लगाकर सुरक्षा गार्ड्स को तैनात कर अंदर आने से रोका
बाद में मीटिंग के सिर्फ फोटो वीडियो करने की दी अनुमति बातचीत करने से किया इनकार
विदिशा : मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक क्षितिज सिंघल आज भोपाल से विदिशा है। जहां उन्होंने अहमदपुर रोड स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय में इंजीनियर और विभाग के अधिकारियों की बैठक की। खास बात यह रही की बैठक को बंद कमरे में किया गया। मीडिया को भी इस बैठक से दूर करने के लिए कार्यालय के बाहर ताला बंद कर बंदूकधारियों को तैनात किया गया था। बाद में मीडिया कर्मियों को अंदर आने की अनुमति दी गई लेकिन अधिकारियों ने बैठक के संबंध में और किसी भी विषय पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि स्मार्ट मीटर और बिजली के बढ़ते हुए बिलों को लेकर आ रही शिकायतों के चलते यह बैठक आयोजित की गई थी


