Home » देश-विदेश » नगर पालिका परिषद विदिशा में गठित हुई नई पीआईसी

नगर पालिका परिषद विदिशा में गठित हुई नई पीआईसी

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद बनाए गए सदस्य

भाजपा के 27 पार्षदों को किया गया नजरअंदाज

भाजपा पार्षद दल ने जताई कड़ी आपत्ति

नगर पालिका परिषद विदिशा में गठित नवीन पीआईसी को लेकर हुआ विवाद खड़ा ।

आज भाजपा के 21 पार्षद विदिशा के रेलवे स्टेशन एकत्रित होकर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को नगर पालिका परिषद विदिशा द्वारा पीआईसी का गठन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पार्षद और निर्दलीय पार्षदों को शामिल किया गया। वहीं भाजपा के 27 पार्षदों को दरकिनार कर दिया गया।

भाजपा पार्षद दल ने इस निर्णय का विरोध जताते हुए इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला बताया है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि परिषद अध्यक्ष ने बिना किसी चर्चा और सहमति के यह कदम उठाया है।

बीजेपी ने ही नगर पालिका अध्यक्ष बनाया है और उन्हीं के पार्षदों को दरकिनार कर दिया, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को सदस्य बना दिया गया है।

फिलहाल भाजपा पार्षद दल ने भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज इंग दांगी को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें