Home » देश-विदेश » अर्चना तिवारी के पता लगाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम सौपा

अर्चना तिवारी के पता लगाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम सौपा

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : प्रदेश में अर्चना तिवारी नामक युवती ट्रेन से लापता हुई इस खबर ने पूरे देश के मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश, हैदराबाद,दिल्ली से नेपाल तक में GRP और पुलिस को चप्पे चप्पे को खंगाला बात करे तो कटनी के युवक काँग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा की राखी की बहन अर्चना तिवारी के बारे में इस कदर गम्भीर भावुक हुए की अपनी राखी बहन की रक्षा की खातिर उसे सुरक्षित वापस जो लाएगा उसे 51 हजार रुपये बतौर इनाम देने का एलान किया रहा।

अब जब भोपाल पुलिस अर्चना तिवारी जो इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है उसे उत्तरप्रदेश के धनगढ़ी जिला लखिमपुरी खीरी जो नेपाल का सरहदी इलाके से बरामद कर भोपाल ले आई है और रेलवे पुलिस ने पूरे मामले में खुलासा कर बताया कि अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी जाने निकली 18233 इंदौर बिलासपुर के AC 3 /3 सीट पर जो एक खुद के प्लानिंग के तहत मोबाइल बन्द कर अपने एक परिचित तेजेंदर की मदद ली फिर इटारसी में सारांश से मिली फिर उसके साथ सुजालपुर चली आई फिर खुद के बारे में लापता होने की खबर से डरी हुई अर्चना सारांश के साथ हैदराबाद फिर दिल्ली और देश के बाहर काठमांडू तक हो आई वहां चंद दिन होटल में रुकी फिर वापस आते समय लखीमपुर खीरी से बरामद पुलिस द्वारा की गई।

पूरे घटना क्रम में पुलिस ने 2 हजार CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और नर्मदा नदी में SDRF/NDRF ने 32 किलोमीटर तक अर्चना को तलाश करती रही,यही नही नर्मदापुरम से गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर के बीच रेल ट्रैक पर पैदल सर्चिंग कराई और बरखेड़ा से बुधनी तक वन विभाग के GRP टीम संयुक्त रूप से जंगलों तक मे छानबीन किया। पुलिस द्वारा सायबर सेल के एक्सपर्ट की मदद से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस टेक्निकल चीजों से कांटेक्ट 2 कनेक्ट सिस्टम के माध्यम से गहन छानबीन में लगातार 12 दिनों की कड़ी मेहनत ने सारांश कों पकड़ पुरी मामले की जानकारी ले पाई और अर्चना तिवारी ने नेपाल में नया नम्बर लिया जो सारांश से बात करती रही उसी नम्बर से अपनी माँ से बात किया तो लोकेशन ट्रेस हो सका।

इतनी बड़ी कवायद करने पर पुलिस को अंततः कामयाबी मिली।

जिसका इनाम कटनी के युवक काँग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने अपने वादे मुताबिक 51हजार रुपये की नगद राशि लेकर कटनी GRP थाने पहुँचे और SO ललित कश्यप के सुपुर्द किया।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें