Home » देश-विदेश » छतरपुर में किया श्रीकृष्ण धाम का भूमि पूजन और केंद्रीय लाइब्रेरी का शुभारंभ

छतरपुर में किया श्रीकृष्ण धाम का भूमि पूजन और केंद्रीय लाइब्रेरी का शुभारंभ 

Facebook
X
WhatsApp

मध्य प्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण धाम का भूमि पूजन किया और केंद्रीय लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय लाइब्रेरी की सराहना करते हुए कहा, “यह नई पीढ़ी के बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है और छतरपुर का गौरव बढ़ाएगा।” उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और विधायक ललिता यादव सहित सभी उपस्थित लोगों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने कंस का वध करने के बाद शिक्षा को महत्व दिया और सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया।

उन्होंने केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान को प्रधानमंत्री मोदी की अद्भुत सौगात बताते हुए कहा कि यह पूरे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगा। मुख्यमंत्री ने छतरपुर के लोगों को धन्यवाद देते हुए वादा किया कि वह भविष्य में और भी सौगातें लेकर आएंगे।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें