विदिशा के “राधिका कुंज”, वृंदावन गली नंदवाना में आज राधा जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और राधारानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दर्शन के दौरान कई श्रद्धालु भाव-विह्वल नज़र आए
मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा जी ने जानकारी दी कि राधिका कुंज का यह स्थल ऐतिहासिक महत्व रखता है और यहां हर साल राधा जन्मोत्सव बड़ी आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाता है। उनका कहना है कि यह मंदिर भक्तों की आस्था का जीवंत प्रतीक है।
जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया, वहीं श्रद्धालुओं ने इस दिन को अपने लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।
Author: mpmedia24
Post Views: 94


