Home » देश-विदेश » उपस्थित पंजी की जांच में अनुपस्थित डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को नोटिस

उपस्थित पंजी की जांच में अनुपस्थित डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को  नोटिस

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर : कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, सीएमएचओ डॉ आर पी गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ शरद चौरसिया मौजूद रहे कलेक्टर श्री जयसवाल ने अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए साथ ही आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस अवसर पर मरीजों से चर्चा कर उनकी समस्या एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में पर्याप्त प्लाज्मा एवं सभी ग्रुपों का ब्लड उपलब्ध रखने के आवश्यक निर्देश दिए अस्पताल में ओपीडी, उमंग स्वास्थ्य केंद्र, आइडियोलॉजी कक्ष,डीपीएमआर, कार्नर,PICU,SNCU, प्रसूति वार्ड, प्रतीक्षालय, आपरेशन थियेटर,HDU वार्ड,बच्चा वार्ड, इमरजेंसी वार्ड,ब्लड बैंक, पैथालॉजी सहित अन्य वार्डों एवं नव निर्मित, मेटरनिटी, बिल्डिंग का निरीक्षण कर जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कराकर हैंड ओवर कराने के निर्देश दिए अब देखना होगा कि कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण उपरांत अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाओं के साथ साथ अन्य जरूरी सुविधाओं में कितना सुधार करता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें