Home » देश-विदेश » निजी बैंक से परेशान युवक ने की आत्महत्या

निजी बैंक से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां डिहुट्टा गांव के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखते हुए एक बैंक कर्मचारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

 एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने जानकारी दी कि डिहुट्टा गांव निवासी 28 वर्षीय पूरन लाल पिता सुम्मेरा मेहरा देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव की पहाड़ी पर नीम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर बहोरीबंद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के हाथ पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए राजपाल सर, बंधन बैंक बहोरीबंद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अनीता बाई के नाम पर बंधन बैंक से डेढ़ लाख का लोन लिया गया था। जिसकी किस्तें लंबे समय से बकाया थीं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बैंक कर्मचारी लगातार वसूली का दबाव बना रहे थे। कर्ज न चुका पाने और मानसिक दबाव से तंग आकर पूरन लाल ने आत्मघाती कदम उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कई परिवार कर्ज की वजह से परेशान हैं और मानसिक तनाव झेल रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें