Home » देश-विदेश » AIOCD के ज्ञापन का असर, जनता को जीएसटी में राहत

AIOCD के ज्ञापन का असर, जनता को जीएसटी में राहत

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव गौरव जैन ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने दवाइयों और फूड प्रोडक्ट्स पर जीएसटी घटाने के संबंध में सरकार को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर सकारात्मक असर देखने को मिला है।

गौरव जैन का मानना है कि लंबी अवधि तक इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाइयों को टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। वहीं, फूड प्रोडक्ट्स को भी 18% से घटाकर 5% जीएसटी दायरे में लाना आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को और राहत मिल सके।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें