Home » देश-विदेश » हत्या का खुलासा

हत्या का खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी : थाने पहुंचा फरियादी पुत्र ही पिता का कातिल निकला साले के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से की हत्या

नरवर पुलिस ने चंद दिनों में ही सुलझाई गुत्थी हत्यारे पुत्र घनसुंदर और उसके साले अंकित को किया गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में पुलिस को चार दिन पूर्व सुनसान जगह पर 50वर्षीय इमारत कुशवाह का शव मिला था। शव मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर नरवर थाना प्रभारी विनय यादव अपनी टीम के साथ ईस मामले की तह तक पहुंचने में जुटे हुए थे। आखिर पुलिस को सफलता मिली हत्या का आरोपी मृतक का पुत्र घनसुंदर कुशवाह और साले
अंकित को गिरफ्तार किया।

फरियादी पुत्र की उक्त रिपोर्ट पर थाना नरवर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की जॉच में जुटी पुलिस को कई सुराग मिले मृतक के पुत्र घनसुन्दर कुशवाह से पूछताछ की गयी जिसमे में उसने अपने रिस्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस द्वारा गहनता से जांच करते हुये उक्त लोगों के विरूद्ध घटना में संलिप्त होने के कोई साक्ष्य नही पाये गये। पुलिस द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य साक्षों, घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो की रिकॉर्डिंग को खंगाला एवं आने-जाने वालों से पूछताछ की गयी जिसमे मृतक के पुत्र घनसुन्दर एवं साले अंकित कुशवाह पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा दोनो संदेहीयों से पूछताछ की गयी जिसमे उन्होनें अपराध करना स्वीकार किया एवं बताया कि घनसुन्दर अपनी माता की पैतृक संपत्ति स्वयं लेना चाहता था जिसके लिये उसके पिता इमरतलाल द्वारा मना किया गया था। इसी बात पर से आरोपी पुत्र घनसुन्दर कुशवाह द्वारा अपने साले अंकित कुशवाह के साथ मिलकर पिता इमरतलाल की हत्या कर रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसके तहत आरोपी अंकित कुशवाह द्वारा सुनसान जगह पर मृतक इमरतलाल कुशवाह को शराब पिलाई एवं घनसुन्दर को बुलाकर नशे की हालत मे निर्मम हत्या कर दी

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें