विदिशा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 22 वर्षीय युवती के साथ झाड़-फूंक और भभूत खिलाकर दुष्कर्म किया गया।
आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर बासौदा और भोपाल तक ले जाया और कई दिनों तक हवस का शिकार बनाते रहे।
हिम्मत जुटाकर पीड़िता एसपी ऑफिस पहुँची और न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर लिया गया।
विदिशा पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।
एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया है कि आरोप गंभीर हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Author: mpmedia24
Post Views: 62


