Home » देश-विदेश » गंजबासौदा में दिनदहाड़े लूट का प्रयास!

गंजबासौदा में दिनदहाड़े लूट का प्रयास!

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के गंज बासौदा में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए लूटने की कोशिश की, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।

जानकारी के मुताबिक, अमित रघुवंशी बैंक से 15 लाख रुपए निकालकर कृषि मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर बैग छीनने की कोशिश की।

लेकिन बैग छीनने में असफल रहे और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल अमित को अस्पताल पहुँचाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें