अतिथि प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज
एबीवीपी और विहिप ने जताया कड़ा विरोध
सुभद्रा शर्मा कन्या महाविद्यालय का मामला
विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुभद्रा शर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में तैनात अतिथि प्रोफेसर डॉ. सरताज खान पर एक छात्रा ने अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कश्मीर निवासी सरताज खान लंबे समय से छात्रा को अभद्र मैसेज कर रहा था। जब छात्रा ने यह बात अपने भाई को बताई और वह कॉलेज पहुंचा, तो प्रोफेसर व प्रभारी प्राचार्य ने उसके साथ अभद्रता की।
घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम ठाकुर अपने साथियों के साथ कॉलेज पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।
विदिशा एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कॉलेज प्रबंधन को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


