विदिशा में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिषद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम ने किया। इस दौरान सभी न्यायाधीश, अभिभाषक संघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला न्यायाधीश शेख सलीम ने बताया कि लोक अदालत में करीब 12 हजार मामलों को रखा गया है, जिनमें से 2000 लंबित प्रकरण और लगभग 9000 प्री-लिटिगेशन मामले हैं। जिले भर में 34 खंडपीठों का गठन किया गया है, जहां समझौते के जरिए मामलों का निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मकसद सुलह और समझौते के जरिए विवादों का समाधान करना है। यहां न कोई हारता है और न ही कोई जीतता है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से फैसला होता है।
शेख सलीम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश
Author: mpmedia24
Post Views: 52


