घर से निकालकर सड़क पर फेंका सामान
“कूप सपूत तो का धन संचय, पूत कपूत तो का धन संचय” — इस कहावत को सच करती है कटनी से आई यह दर्दनाक खबर। सुभाष वार्ड निवासी 70 वर्षीय राजकुमारी ठाकुर, पति की मृत्यु के बाद अपने दो बेटों संग रहती थीं। लेकिन अब वही बेटे उन्हें घर से निकालकर सड़क पर दरबदर भटका रहे हैं।
मालकिन होने के बावजूद राजकुमारी ठाकुर को छोटे बेटे आशीष ठाकुर ने मकान खाली करा कर गोदाम बनाने के लिए जबरन घर से बाहर कर दिया। वहीं बड़े बेटे शिव ठाकुर ने भी माँ को सहारा देने से इंकार कर दिया। मजबूर होकर राजकुमारी ठाकुर अपनी गृहस्थी के सामान के साथ सड़क पर आ गईं।
बेटी ने जब कोतवाली थाने में न्याय की गुहार लगाई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला SDM कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने माँ के पक्ष में आदेश देते हुए दोनों बेटों और बहू को भरण-पोषण देने के निर्देश दिए। लेकिन आदेश के बाद भी माँ को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है


