सीहोर जिले में चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते फर्जी बंगाली डॉक्टर व झोलाछाप चिकित्सकों का पूरे जिले में जाल फैला हुआ है, ये डॉक्टर आमजन के स्वास्थ्य व जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इछावर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम धामंदा में देखने को मिला जहां बिना डिग्रीधारी झोलाछाप डॉक्टर गांवों में अपने फर्जी क्लिनिक खोलते हुए आमजन के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन मामले में विभाग की चुप्पी मिलीभगत की ओर संकेत कर रही है।
इछावर ब्लॉक में चिकित्सा महकमे के हालात यह है कि हर गांव और शहर के गली कूचों में नीम-हकीमो ने अवैध रूप से क्लिनिक खोल दिए हैं और वहां बिना अधिकृत डिग्री के मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है।आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों से सांठगांठ से इनकी दुकानें फल फूल रही हैं, करीब 05 से 10 साल से बंगाल से आए ये नीम हकीम वागड़ में रह रहे हैं, इनकी ऐसे गांव में पकड़ भी अच्छी हो गई है, यही कारण है कि कोई जागरूक नागरिक इनके खिलाफ शिकायत करता है, तो भी मामला कार्रवाई से पहले ही दबा दिया जाता है।
सीबीएमओ अंकित चांडक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन।
जब इस विषय पर इछावर सिविल हॉस्पिटल के सीबीएमओ से बात की गई तो उन्होंने जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


