Home » देश-विदेश » किसानों ने धरना प्रदर्शन के बाद निकाली रैली

किसानों ने धरना प्रदर्शन के बाद निकाली रैली

Facebook
X
WhatsApp

 

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भी रखीं समस्याएं

विदिशा में आज भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गांधी चौक नीमताल पर आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में किसान जुटे और आम सभा में नेताओं ने खेती के दौरान आ रही परेशानियों को विस्तार से रखा।

दोपहर बाद किसान रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में राष्ट्रीय समस्याओं को रखा गया, मुख्यमंत्री के नाम पर प्रदेश स्तरीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहीं जिले के त्योदा, कुरवाई, शमशाबाद और आसपास के क्षेत्रों के किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जो ज्ञापन सौंपा गया है, उसे शीघ्र ही शासन तक पहुंचाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें