विदिशा जिले के गंजबासौदा में हुई 15 लाख की लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह घटना 9 सितंबर की है, जब मंडी में गल्ला व्यापारी के मुनीम अमित रघुवंशी से बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की थी। मारपीट के बावजूद अमित ने हिम्मत दिखाई और रुपए लुटेरों के हाथ नहीं लग पाए।
जांच में सामने आया कि लूट की साजिश व्यापारी की मंडी में ही काम करने वाले कर्मचारी ने रची थी। उसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author: mpmedia24
Post Views: 47


