विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक साल पुराना ठगी का मामला सामने आया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी ने एक फर्जी खाद कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने डीलरशिप देने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों — अनिल गौर और प्रमोद मालवीय को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।
Author: mpmedia24
Post Views: 57


