लोवर से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
विदिशा जिले के दीपना खेड़ा थाने से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुष्कर्म के आरोप में बंद आरोपी ने थाने के भीतर ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान देशराज अहिरवार (45 वर्ष), निवासी मोहनपुर गांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ही लोवर से फांसी लगाई। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी रोहित काशवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, थाने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना का बड़ा सवाल यह है कि जिस लॉकअप में आरोपी के साथ अन्य दो लोग भी बंद थे, वहां देशराज ने कैसे फांसी लगा ली?
Author: mpmedia24
Post Views: 52


