छतरपुर: सिविल लाइन पुलिस ने अंतरराज्जीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें गिरोह के तीन सदस्यों से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने आज पुलिस लाइन कांन्फ्रेंस हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत बिजावर नाका एवं सिंचाई कालौनी में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया छतरपुर एसपी अगम जैन द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के खुलासे हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जिले के कबाड़ की दुकानों सहित अन्य संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर संदिग्धों पर निगरानी रखी गई परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को सस्ते दामों पर मोटरसाइकिल विक्रय संबंधी जानकारी प्राप्त हुई टीम द्वारा संदेही को बिजावर नाका से चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभिरक्षा में लिया गया सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया है जिनके पास से 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं पकड़े गए आरोपियों में जयदेव बाजपेई, निवासी सटई रोड छतरपुर, कृष्ण अवतार कुशवाहा नरसिंह गढ़ पुरवा,वसीम खान, निवासी सटई,हम आपको बता दें कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से एनडीपीएस एक्ट, सहित आबकारी एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं


