विदिशा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
नगर पालिका प्रभारी उपाध्यक्ष संजय देवकीर्ति का पुतला जलाया
वित्तीय प्रभार देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विदिशा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका प्रभारी उपाध्यक्ष संजय देवकीर्ति का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के नियमों को दरकिनार कर उपाध्यक्ष को वित्तीय प्रभार सौंपना पूरी तरह से मनमानी है और महिला अध्यक्ष का अपमान है।
शहर के नगर पालिका कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और प्रभारी उपाध्यक्ष संजय देवकीर्ति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर पालिका के 38 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। ऐसे में नियम के अनुसार खाली और भरी कुर्सी का चुनाव होना चाहिए था।
लेकिन प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए उपाध्यक्ष को वित्तीय प्रभार दे दिया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी फैल गई है।


