छतरपुर जिले के बिजावर थाना अंतर्गत ग्राम भारतपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सनसनी फैला दी है यह घटना बिजावर गुलगंज स्टेट हाइवे रोड के किनारे बने खेत पर टपरे में घटित हुई एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।।
सुबह जब परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग को खून से लथपथ देखा तो हड़बड़ा गए। और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिजावर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर जांच पड़ताल शुरू की और एफ एस एल टीम सहित डॉग स्क्वायड को बुलाया गया और हत्या के कारणों के साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। वहीं इस पूर मामले का मौका मुआयना करने एसपी अगम जैन पहुंचे थे और इस हत्या काण्ड का जल्द खुलासा करने एसडीओपी सहित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पूरे मामले में एसपी अगम जैन ने इस घटना के खुलासे को लेकर दस हजार का इनाम घोषित किया है हालांकि इस हत्या कांड मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।।


