Home » देश-विदेश » पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद

पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में घर के बाहर पटाखे चलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पड़ोसियों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ही पक्षों के चोटें आई। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दअरसल ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड निवासी बलवंत डोंगे का नाबालिक 16 साल का बेटा आयुष डोंगे घर के बाहर पटाखे चला रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला राकेश कटारे (बाल्मीक) अपने घर के बाहर साथियों के साथ बैठा हुआ था। उसने और उसके साथियों ने आयुष को पटाखे चलाने से रोका तो झगड़ा होने लगा। अपने बेटे की आवाज को सुन बलवंत डोंगे भी पत्नी हर्सलता के साथ बाहर आ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले के दौरान राकेश कटारे और उसके साथियों ने जमकर मां बेटे और पिता पर लाठियां बरसा दी। बलवंत ने भी अपने बचाव के लिए उन पर भी लाठी से हमला किया। इस हमले में दोनों पक्ष के चोटे आई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमले के बाद दोनों पक्ष लहु लुहान हालात में थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल के लिए जयरोग अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें