डॉक्टर कर रहे थे इलाज… और परिजन करने लगे हमला!
विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में हुआ हंगामा — डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़!
जहां ज़िंदगियां बचाई जाती हैं, वहां आज इलाज के बजाय गुंडागर्दी देखने को मिली!
विदिशा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के परिजन इतने आक्रोशित हो गए कि डॉक्टर और नर्सों पर ही हमला बोल दिया।
मामला अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा के आकस्मिक विभाग का है।
65 वर्षीय सुल्ताना बी घर में गिरने से घायल होकर अस्पताल लाई गई थीं।
जांच के दौरान डॉक्टर जब उनका बीपी देख रहे थे और होंठ के अंदरूनी हिस्से की चोट जांचने के लिए मुंह खुलवाने की कोशिश कर रहे थे, तभी साथ आए परिजन — फारुख सहित 8 से 10 लोगों की भीड़ — अचानक उग्र हो गई।
उन्होंने डॉक्टरों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए।
तोड़फोड़ का तांडव
भीड़ ने न सिर्फ चिकित्सक और तीन नर्सिंग स्टाफ को घायल कर दिया, बल्कि दवाइयों की ट्रॉली उलट दी, इंजेक्शन तोड़ दिए और अस्पताल का दरवाज़ा तक तोड़ डाला।
सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
मारपीट और हंगामे के कारण अन्य गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित हो गया।
पुलिस की कार्रवाई : स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को बुलाया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को अस्पताल से बाहर निकाला।


