Home » देश-विदेश » पुलिस कर रही हत्यारो का बचाव

पुलिस कर रही हत्यारो का बचाव

Facebook
X
WhatsApp

बरेली जिला रायसेन मध्य प्रदेश

बाड़ी पुलिस पर आरोप मृत रोहित अहिरवार के माता-पिता बोले हमारा बेटा मरा नहीं मारा गया है 

बाड़ी के गांव पाली में रहने वाले मृत रोहित चौधरी 20 वर्ष के माता पिता माता माल्ती बाई पिता सुरेश चौधरी ने बाड़ी पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि उनके मृत बेटे के हत्यारों को बाड़ी पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है मृत रोहित चौधरी मामले में मृतक के माता-पिता ने बयान जारी किया है कि उनके पुत्र की हत्या हुई है जबकि पुलिस ने इसको आत्महत्या दर्शाते हुए fir नही की मृत रोहित के परिजनों ने पप्पू आदिवासी महेंद्र सिंधी सुरेंद्र सिंधी अभिषेक अदिबासी दीपक धानक बंशी धानक को इस हत्या के आरोपी ठहराते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है इस मामले में मृत रोहित को न्याय दिलाने के लिए अहिरबार समाज संघ आगे आया है और विरोध जताते हुए मृत रोहित को न्याय दिलाने के लिए जलती हुई मोमबत्ती हाथ में लेकर जुलूस निकाला इस मामले में परिजनों ने रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे को भी आवेदन दिया बरेली एसडीएम संतोष मुद्गल को भी इस मामले में अहिरवार समाज के द्वारा ज्ञापन दिया गया है मृत रोहित के परिजनों ने बाड़ी थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजेश तिवारी एवं अन्य दो पुलिसकर्मियों को हटाने की भी मांग की है परिजनों का कहना है की बड़ी पुलिस इस मामले को टाल रही है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही बाड़ी पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है 

मृत रोहित के माता-पिता ने कहा हम चाहते है पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जाए और और कार्यवाही कर बेटे के हत्यारो पर मामला दर्ज कर कड़ी सजा दी जाए

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें