Home » देश-विदेश » “छतरपुर में वकील पर बड़ा आरोप — गुमशुदा युवती का ब्रेनवॉश करने की शिकायत”

“छतरपुर में वकील पर बड़ा आरोप — गुमशुदा युवती का ब्रेनवॉश करने की शिकायत”

Facebook
X
WhatsApp

गुमशुदा बेटी की तलाश में मां पहुँची एसपी दफ्तर, वकील पर ब्रेनवॉश का आरोप

छतरपुर में एक मां पिछले चार महीनों से अपनी बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। लेकिन अदालत में वकील के अंडर काम करने वाली उसकी यह बेटी अब उसे पहचान भी नहीं रही—ऐसा आरोप पीड़िता मां ने लगाया है।

जनसुनवाई के दौरान खजुराहो निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में आवेदन देते हुए कहा कि उसकी बेटी जिला अदालत के एक वकील के यहां काम करती थी। इसी दौरान उस वकील ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया, जिसके बाद बेटी ने घर आना छोड़ दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि वकील पिछले चार महीनों से युवती को कहीं छुपाकर रखे हुए है और वह अपनी बेटी से मिल भी नहीं पा रही है।

महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी को ढूंढकर उसके हवाले किया जाए।

वहीं सीएसपी अरुण कुमार सोनी का कहना है कि युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें