ग्वालियर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि एनडीए सरकार वोट चोरी करके राज्यों में अपनी सरकार बना रही है। इसके कई प्रमाण हमारे नेता राहुल गांधी ने कई बार पेश किए हैं। लेकिन चुनाव आयोग कोई एक्शन लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां भाजपा का स्ट्राइक रेट 90% रहा है जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। मतदाताओं के नाम मनचाहे तरीके से डिलीट कर दिए गए और कुल मतदाताओं से तीन लाख ज्यादा मत पाए गए। यह बड़ी गड़बड़ी सबके सामने है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चुनाव आयोग मौन बना हुआ है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता यादव ने कहा कि एस आई आर के नाम पर वोट हटाए और जोड़े जा रहे हैं इसलिए कांग्रेस ने ब्लॉक लेवल पर अपने बीएलए 2 बनकर चुनाव आयोग के इस प्रोग्राम पर अपनी पैनी निगाह रखी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई तरह के माफिया काम कर रहे हैं जिनमें भू माफिया रेत माफिया शराब माफिया सहित अन्य माफिया शामिल है. प्रदेश में पुलिंग पुलिसिंग सही तरीके से नहीं हो रही है जबकि इसकी जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री की है.उन्होंने कहा महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर वन बना हुआ है यहां आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार की खबरें आती रहती हैं.


