विदिशा: नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति ने कोतवाली में दो आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की
एक शिकायत में गल्ला व्यापारी यशवंत साहू पर फोन पर अभद्र भाषा व गाली-गलौज करने का आरोप
दूसरी शिकायत में यूट्यूब पत्रकार पर वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली के प्रयास का आरोप
नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। यहाँ उन्होंने टीआई आनंद राज को दो लिखित शिकायतें सौंपीं। पहली शिकायत में उन्होंने अनाज गल्ला व्यापारी यशवंत साहू पर गाली-गलौज करने और फोन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
दूसरी शिकायत में यूट्यूब पत्रकार रुद्र प्रताप राजपूत पर पैसा मांगने और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया।


