Home » देश-विदेश » पुलिस ने कब्रिस्तान से शव लेकर कराया पोस्टमार्टम

पुलिस ने कब्रिस्तान से शव लेकर कराया पोस्टमार्टम

Facebook
X
WhatsApp

भाजपा पार्षद बिलाल अली पर पिता की पिटाई का आरोप, मौत पर उठे सवाल — 

छतरपुर। नगर के भाजपा पार्षद बिलाल अली पर उनके पिता शाकिर अली के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 19 नवंबर की बताई जा रही है, जहां संकट मोचन चौराहा और घर पर हुए विवाद के दौरान पिता की बेरहमी से पिटाई की गई। इस संबंध में पीड़ित पिता ने सिटी कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

परिजनों का कहना है कि शाकिर अली की तबीयत पहले से खराब थी। घटना के बाद उन्हें छतरपुर के डॉक्टरों को दिखाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और वापस लाते समय उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 नवंबर की शाम मौत हो गई।

मौत पर शंका होने के बावजूद 22 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे परिजन जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए शव को कब्रिस्तान ले गए। लेकिन नमाज़-ए-जनाज़ा से पहले ही पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

सीएसपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें