Home » देश-विदेश » उमरिया में 3 लूट, पुलिसकर्मी पर प्राणघातक हमला

उमरिया में 3 लूट, पुलिसकर्मी पर प्राणघातक हमला

Facebook
X
WhatsApp

उमरिया में 3 लूट, पुलिसकर्मी पर प्राणघातक हमला करिया लोनी गिरोह का हुआ शार्ट एनकाउंटर हुआ गिरफ्तार

जिला मुख्यालय उमरिया से लगे हुए ग्राम लोढा,पिपरिया और राजवी ढाबा के पास एक ही रात में 3 लूट की घटना के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी करिया लोनी का आज सुबह पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है।

उक्त मामले में एसपी उमरिया विजय भगवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि करिया लोनी और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी गठित की गई थी।टीम लगातार छापामार कार्यवाही कर रही थी।आज करिया लोनी की लोकेशन धनवाही के जंगल में मिली,उसके बाद घेराबंदी करके गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।करिया लोनी ने पुलिस पर 2 फायर किए जिसमे ताला चौकी में पदस्थ आरक्षक भोलू शर्मा के पैर में गोली लग गई है।करिया लोनी आदतन अपराधी है।और लूट और अन्य मामले के कई अपराध दर्ज है।करिया लोनी के साथ इसके जो अन्य दो साथी थे उनकी पहचान कर ली गई है।जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें