Home » देश-विदेश » “बीजेपी–कांग्रेस एकजुट: विदिशा विकास संकट पर घेरा प्रशासन”

“बीजेपी–कांग्रेस एकजुट: विदिशा विकास संकट पर घेरा प्रशासन”

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा में बीजेपी–कांग्रेस पार्षदों का 13वें दिन भी धरना जारी

मांगें नहीं मानीं तो वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन करेंगे पार्षद

विदिशा: नगर की जर्जर सड़कों, रुके हुए विकास कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ विदिशा नगर पालिका के भाजपा व कांग्रेस पार्षदों का संयुक्त धरना शनिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। नीमताल चौराहे पर चल रहे इस धरने में पार्षदों ने नगर की बदहाल व्यवस्था पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि नागरिकों को राहत दिलाने के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

पार्षदों ने बताया कि मुख्य मार्गों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा सड़क मरम्मत सहित अन्य कार्यों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण उन्हें धरना देने पर मजबूर होना पड़ा।

चेतावनी

पार्षदों ने कहा कि यदि उनकी अहम मांगों पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन किया जाएगा और विरोध को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के हितों की अनदेखी पर यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें