कटनी रेलवे स्टेशन पर देर रात यात्रियों ने एक ऑटो चालक को चोर समझकर बुरी तरह पीट दिया। ऑटो चालक की बेरहमी से की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के दौरान आसपास खड़ी पब्लिक सब देखती रही, लेकिन किसी ने भी ऑटो चालक को बचाने की कोशिश नहीं की। यात्रियों के समूह ने उसे जेबकतरा समझकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आनन-फानन ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
उधर, GRP और सिटी पुलिस इस मामले पर बोलने से बच रही है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे
हैं।
Author: mpmedia24
Post Views: 35


