Home » देश-विदेश » नगर पालिका विवाद पर विदिशा में पार्षदों का आंदोलन जारी — 18वें दिन भी धरना, अब जनसमर्थन अभियान शुरू

नगर पालिका विवाद पर विदिशा में पार्षदों का आंदोलन जारी — 18वें दिन भी धरना, अब जनसमर्थन अभियान शुरू

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा नगर पालिका की स्थिति लगातार विवादों में बनी हुई है। पार्षदों का धरना आज 18वें दिन भी जारी रहा। पार्षदों ने कहा कि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब संघर्ष का दायरा बढ़ाना पड़ रहा है।

पार्षदों का कहना है कि शहर की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों के लिए पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे, लेकिन न तो नगर पालिका अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि मौके पर आकर स्थिति को समझने पहुंचे।

इसी के विरोध में पार्षदों ने अब अपने आंदोलन को नया रूप दिया है। उन्होंने एक 10 प्रमुख मांगों वाला पंपलेट तैयार कर शहर के लोगों के बीच जनसमर्थन जुटाने का अभियान शुरू किया है।

पार्षदों ने बताया कि वे घर-घर जाकर नागरिकों और वरिष्ठ नेताओं से समर्थन में हस्ताक्षर करवाएंगे। उनका कहना है कि यह अभियान शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक है।

पार्षदों की मुख्य मांगें (संक्षेप में):

नगर पालिका में पारदर्शिता

विकास कार्यों में तेजी

सफाई व्यवस्था सुधार

पार्क-सड़क मरम्मत

टैक्स व्यवस्था में सुधार

(बाकी मांगें पंपलेट में शामिल है)

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें