Home » देश-विदेश » ग्वालियर पहुँचे पीयूष मिश्रा, कहा—युवा आलस छोड़ें, सफलता खुद रास्ता बना लेती है

ग्वालियर पहुँचे पीयूष मिश्रा, कहा—युवा आलस छोड़ें, सफलता खुद रास्ता बना लेती है

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर : फिल्म अभिनेता गीतकार स्क्रिप्ट राइटर पीयूष मिश्रा पहुंचे ग्वालियर

कहा युवाओं को निरंतर काम करने की जरूरत सफलता जरूर मिलेगी

आलस को दरकिनार कर युवा अपने लक्ष्य के प्रति रहें एकाग्र

ग्वालियर चंबल में फिल्म शूटिंग की कई बेहतरीन लोकेशन्स

यहां की पब्लिक को बताया फिल्म अभिनेता ने शूटिंग फ्रेंडली  

 ग्वालियर से निकलकर बॉलीवुड में अपना विशेष स्थान बनाने वाले फिल्म अभिनेता गीतकार स्क्रिप्ट राइटर पीयूष मिश्रा सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां सिटी सेंटर में अपने बचपन के साथी अजीत लहाने के यहां उन्होंने चुनिंदा मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। वह आलस को छोड़कर सिर्फ लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि वो भी भी ग्वालियर से निकलकर बॉलीवुड में जिस मुकाम तक पहुंचे हैं उसमें सिर्फ और सिर्फ मेहनत ही काम आई है। उन्होंने कहा कि थिएटर में काम करने पर ज्यादा संतुष्टि मिलती है लेकिन वहां पैसा नहीं है,पैसा फिल्मों में ही है। ग्वालियर चंबल संभाग के कई इलाकों को उन्होंने फिल्म शूटिंग के लिए परफेक्ट लोकेशन बताया है। कहा कि 2012 में उन्होंने जब महाराज बाड़े और डीडवाना ओली में रिवॉल्वर रानी फिल्म की शूटिंग की थी तब से अब तक यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. यहां की जनता की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पब्लिक संवेदनशील है और यहां का माहौल भी शांतिप्रिय है. जिसके कारण बॉलीवुड के निर्माताओं की ग्वालियर चंबल संभाग पसंदीदा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार को भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को शूटिंग के लिए आमंत्रित करना चाहिए। 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें