Home » देश-विदेश » बरही में युवक पेड़ से लटका हुआ मिला,हत्या की आशंका जताया

बरही में युवक पेड़ से लटका हुआ मिला,हत्या की आशंका जताया

Facebook
X
WhatsApp

 कटनी जिले के बरही नगर के वार्ड क्रमांक 13 में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरु कोल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बरही-बरही वार्ड 13 के रूप में हुई है। घटनास्थल से गुरु का मोबाइल फोन और उसकी बाइक की चाभी भी पुलिस को मिली है। हालांकि, गुरु के गले में बंधा मफलर उसका ही था या किसी और का, इस बात पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, मृतक गुरु अपने परिवार में माता-पिता और तीन बहनों के साथ रहता था। वह घर में दूसरे नंबर का था एक बड़ी बहन और दो छोटी बहनें हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि गुरु के माता-पिता कल ईंट-भट्टे पर काम के लिए गए हुए थे, जबकि गुरु और उसकी छोटी बहन घर पर थे। सुबह करीब 7 बजे गुरु के पास फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। उसे उसी दिन बाहर जाना भी था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। वही आज जब परिजन ईंट-भट्टा पहुंचे

ही थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि गुरु का शव पेड़ पर लटका हुआ है। बेटे के शव को देखते ही परिवार रो-रोकर बेहाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ और परिवार का करुण रुदन पूरे माहौल को गमगीन कर गया। पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें