कोतवाली पुलिस ने नीमताल के पास से दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
करीब डेढ़ लाख रुपये कीमती अंग्रेजी शराब जप्त
विदिशा में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात नीमताल क्षेत्र के पास अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमती शराब जप्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई और कहां भेजी जानी थी।
कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए नीमताल के नजदीक से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हेमराज और नरेंद्र बाबा तथा उनके बेटे पृथ्वी सिंह राजपूत बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से महंगी अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


