Home » देश-विदेश » ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉटरी ठगी करने वाला गिरफ़्तार, जेवर-नकदी जब्त

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉटरी ठगी करने वाला गिरफ़्तार, जेवर-नकदी जब्त

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर दिमाग ठग तनुज गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी के जेवरात मोबाइल और नगदी बरामद की है। दरअसल ग्वालियर के रहने वाले फरियादी कैलाश चन्द्र अग्रवाल से कटोरा ताल इलाके में ठगों ने 1,70,000 रुपये और सोने की दो अंगूठियाँ उन्हें लालच देकर हड़प ली थीं. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग व्यक्तियों को इनामी लॉटरी का लालच देकर उनके आभूषण व नकदी ठगता था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने साइंस कॉलेज के पास से आरोपी को दबोचा है. पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है जहां से आरोपी को रिमांड पर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है जिससे शेष रकम बरामद उसके अन्य साथियों को पकड़ा जा सके.

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें