Home » देश-विदेश » ग्वालियर पहुंचे मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस और TMC पर साधा निशाना

ग्वालियर पहुंचे मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस और TMC पर साधा निशाना

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर पहुंचे मंत्री राकेश सिंह कांग्रेस पर साधा निशाना विधानसभा में बंदर नाचेंगे तो कैसे चलेगी कार्रवाई टीएमसी पर भी बड़ा हमला बोला

 ग्वालियर एयरपोर्ट पर आज मंत्री राकेश सिंह मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने विपक्ष को लेकर तीखे बयान दिए। विधानसभा सत्र को लेकर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि विधानसभा जनता के मुद्दों को उठाने के लिए होती है लेकिन अगर वहां कांग्रेस के बंदर नाचेंगे ड्रामेबाजी करेंगे तो कार्रवाई कैसे चलेगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार बताता है कि वे न तो लोकतंत्र के प्रति गंभीर हैं और न ही जनता के सवालों को लेकर जिम्मेदार

राकेश सिंह ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी पर भी बड़ा हमला बोला टीएमसी नेता के बाबरी मस्जिद से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है। वहां की सरकार बहुसंख्यक विरोधी नीतियों के लिए जानी जाती है बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दों को वहां राजनीतिक लाभ के लिए उछाला जा रहा है जबकि भारत जैसे देश में यह किसी सम्मान का विषय नहीं है क्योंकि इस भूमि पर उस ढांचे का कोई पूर्वज या ऐतिहासिक आधार नहीं था

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता सब समझती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

सिंह ने दावा किया कि देश की राजनीति में भाजपा विकास और राष्ट्रहित पर आगे बढ़ रही है जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और वोट बैंक साधने में जुटा है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें