Home » देश-विदेश » कटनी के बरही में जमीन विवाद पर हमला: गेती–फावड़ा से परिवार पर हमला, तीन गंभीर

कटनी के बरही में जमीन विवाद पर हमला: गेती–फावड़ा से परिवार पर हमला, तीन गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले के बरही तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ रोड पर जमीन विवाद को लेकर गुप्ता परिवार पर लगभग 10 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने गेती, फावड़ा और डंडों से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर प्राणघातक वार किए।

जानकारी के अनुसार सदासुखी सोनी, प्रकाश चंद्र सोनी और राजा सोनी समेत अन्य लोग गुप्ता परिवार के घर पहुंचे और मारपीट की। हमले में उत्तम गुप्ता, उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता और बेटी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घायलों को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ़र किया गया। सुनीता गुप्ता के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और सिर पर कई टांके लगे हैं।

 

पीड़ित पक्ष के अनुसार यह विवाद दुकान और जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना चल रहा था। आरोप है कि जमीन पर कब्जे की नीयत से हमला किया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू करदी है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें