Home » देश-विदेश » छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, 2 गंभीर

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, 2 गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवार के पास शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक और सेन्ट्रो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण (40), दीपक (24), सुरेंद्र (26) और लालू (17) के रूप में हुई है। सभी मृतक प्रजापति समाज से ताल्लुक रखते थे और सतना से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर दारपुर लौट रहे थे।

हादसे में घायल हुए भूपेंद्र (22) और जितेंद्र (20) को पुलिस वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, परिवार दो अलग-अलग वाहनों से यात्रा कर रहा था। आगे चल रही कार निकल चुकी थी, जबकि पीछे चल रही सेन्ट्रो कार की आमने-सामने ट्रक से भिड़ंत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें