ग्वालियर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद दिखाई दे रहे हैं। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस चौकी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और करीब एक लाख दस हजार रुपये का कीमती ट्रैफिक सामान नष्ट कर दिया। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना गोला का मंदिर चौराहे स्थित ट्रैफिक पुलिस की अस्थायी चौकी की है। देर रात आरोपी मोनू खटीक चौकी में घुसा और डंडे से कुर्सियाँ, टेबल, पंखा, बैटन लाइट और ट्यूब लाइट तोड़ दी। चौकी प्रभारी ASI बिलियम तिर्की जब मौके पर पहुँचे तो पूरा सामान टूटा पड़ा मिला।
हरेंद्र शर्मा, TI गोला का मंदिर थाना
देर रात एक बदमाश ने ट्रैफिक पुलिस चौकी में घुसकर डंडे से तोड़फोड़ की और ₹1.10 लाख का सामान नुकसान पहुंचाया। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: mpmedia24
Post Views: 41


