गौतम रिसार्ट में काम करने वाले तीन कर्मचारियों की फ़ूड पाइजनिंग से हुई मौत
खजुराहो के गौतम रिसार्ट में खाना खाने के बाद हुई फ़ूड पाइजनिंग के चलते तीन कर्मचारियों की मौत होने के बाद गुस्साए परिजनों ने आज मंगलवार को चंदेला चौराहे पर जाम लगा दिया परिजनों की मांग थी कि होटल को सील किया जाए और निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए हम आपको बता दें कि खजुराहो में 8 एवं 9 दिसंबर को पूर्व से प्रस्तावित कैबिनेट बैठक भी चल रही थी उसी दौरान 8 दिसंबर को यह सनसनीखेज घटना सामने आई पीड़ित परिवार की मांग थी कि मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर आकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करे परंतु ऐसा नहीं हुआ मौके पर एक भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा सिर्फ प्रसानिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर पहुंचे एडीएम मिलिंद नागदेव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और होटल प्रबंधन पर निष्पक्ष जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया तब जाकर घंटों बाद जाम समाप्त हुआ हालांकि मौके पर कांग्रेस नेत्री कविता राजे पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताया।।


