Home » देश-विदेश » मध्यप्रदेश की मोहन सरकार को 2 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार को 2 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर – मध्यप्रदेश की मोहन सरकार को 2 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों का पिटारा खोलते हुए ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने “विकास एवं सेवा के 2 वर्ष” की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की और विकास के पथ पर अग्रसर है। महिला सुरक्षा, कृषि, सिंचाई उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रदेश में काफी काम हुए हैं। 22 लाख लोगों को रोजगार सृजन कराया गया है। करोड़ों रुपए का प्रदेश में इन्वेस्ट हुआ है। सिंचाई के क्षेत्र में लगातार रकबा बढ़ रहा है.. और 2 लाख हेक्टेयर तक इसे आगे बढ़ाया जाएगा…हमारे देश और प्रदेश की आत्मा गांव में बसती है इसलिए गांव और किसान के लिए भारतीय जनता पार्टी और डॉक्टर मोहन यादव की सरकार लगातार काम कर रही है। मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री योजना के माध्यम से एस टी, एससी सहित अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ देने का काम सरकार ने किया है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा 2 वर्ष के विकास कार्यों पर तंज कसने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बचा क्या है। अगर कांग्रेस विकास चाहती तो लाडली बहन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान जैसी योजना शुरू करती..इस बीच ग्वालियर के विकास कार्यों के लिए खस्ता हाल सड़कों, और पुराने रुके प्रोजेक्ट के सवालों पर प्रभारी मंत्री मीडिया के सवालों पर सफाई देते हुए बोले कि ग्वालियर भी विकास की प्रगति पर आगे बढ़ रहा है.. एलीवेटेड रोड, ISBT इसके बड़े उदाहरण है और भोपाल, इंदौर की तरह ग्वालियर में भी मेट्रो प्रारम्भ होगी..

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें