Home » देश-विदेश » विदिशा में भावुक घटना: घर छोड़कर गई बेटी का परिजनों ने किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

विदिशा में भावुक घटना: घर छोड़कर गई बेटी का परिजनों ने किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां घर से चली गई बेटी के फैसले से आहत परिजनों ने उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना शहर की चुना बाली गली की है, जहां कुशवाह परिवार ने सामाजिक और मानसिक पीड़ा के चलते यह कठोर कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी कविता कुशवाहा कुछ दिन पहले अचानक घर से चली गई थी। परिजनों ने पहले रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब पता चला कि वह एक युवक के साथ घर छोड़कर गई है।

इस खबर से परिवार गहरे सदमे में चला गया। मानसिक आघात और सामाजिक पीड़ा के चलते परिजनों ने बेटी का आटे से पुतला बनाकर अर्थी सजाई और शहर में प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद शमशान घाट पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया।

 राजेश कुशवाहा (भाई):

“हमने बहन को बहुत प्यार से पाला, उसकी हर जरूरत पूरी की। लेकिन उसके इस फैसले ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। आज हमने सिर्फ बहन नहीं, अपने सपनों को भी खो दिया है।”

परिवार का कहना है कि बेटी के इस कदम ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

 रामबाबू कुशवाहा (पिता):

“बेटी के इस फैसले से मैं अंदर से टूट गया हूं। यह मेरे जीवन का सबसे दर्दनाक दिन है।”

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें