Home » देश-विदेश » ग्वालियर गोलीकांड: युवती को मारी गोली, आरोपी हथियार सहित धराया

ग्वालियर गोलीकांड: युवती को मारी गोली, आरोपी हथियार सहित धराया

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोनू जोशी ने आपसी संबंधों को लेकर युवती पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गई। घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें