Home » देश-विदेश » उज्जैन: महिदपुर रोड पर आक्रोश, कथित लव जिहाद के विरोध में बंद और हनुमान चालीसा पाठ

उज्जैन: महिदपुर रोड पर आक्रोश, कथित लव जिहाद के विरोध में बंद और हनुमान चालीसा पाठ

Facebook
X
WhatsApp

उज्जैन जिले के महिदपुर रोड क्षेत्र में आज कथित लव जिहाद के एक मामले को लेकर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। घटना के विरोध में हिंदू समाज, बजरंग दल और विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर आक्रोश जताया। इस दौरान व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महिदपुर रोड क्षेत्र में आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। हिंदू समाज के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे पूरे इलाके में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं और इन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

(पुलिस पक्ष)
मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीओपी लिंक जैरेपा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर रोड क्षेत्र में नाबालिग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी जुबेर मंसूरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें